फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तरसाने लगा तेल, सात दिन का पेट्रोल 3 दिन में सफा

Mon, 11 May 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में चरम पर पहुंचे पर्यटन सीजन के बीच ईंधन संकट गहराने लगा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत ने आपूर्ति व्यवस्था की कमर तोड़ दी है जिसके चलते स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आए पर्यटकों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि जो स्टॉक एक सप्ताह तक चलता था वह भारी मांग के कारण मात्र तीन दिनों में ही समाप्त हो रहा है। जिले के प्रमुख मार्गों और बाड़ेछीना जैसे सामरिक क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों के सूखने से वाहनों के पहिये थमने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

नगर के माल रोड स्थित दो पेट्रोल पंप, भतरौंजखान के पेट्रोल पंप, चौसली के पेट्रोल पंप सहित बाड़ेछीना के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल नहीं है। बाड़ेछीना क्षेत्र जो जागेश्वर को जाने के रास्ते में पड़ता है। इस क्षेत्र के बीच में एक ही पेट्रोल पंप है। जागेश्वर धाम में दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों पर्यटक आवागमन करते हैं।
पिछले कई हफ्तों से बाड़ेछीना के इस पेट्रोल पंप में तेल नहीं है। जो पर्यटकों और इस क्षेत्र में बराबर चलने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं नगर के माल सड़क स्थित मुख्य पेट्रोल पंप में दो दिन से पेट्रोल नहीं है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



बाड़ेछीना पेट्रोल पंप में तो कई दिनों से पेट्रोल और डीजल मिल ही नहीं रहा है। अल्मोड़ा आकर पेट्रोल पंपों से तेल भरवाना पड़ रहा है। कभी तो अल्मोड़ा पंपों में भी तेल खत्म होने से दिक्कतें बढ़ जा रही हैं।
-गोपाल सिंह, वाहन चालक निवासी आरतोला


अनावश्यक रूप से वाहनों की टंकी भर देने से दिक्कतें पैदा हो रहीं है। जिससे पेट्रोल पंपों में तेल जल्दी समाप्त हो रहा है। ऐसे में जरूरतमंद को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसको रोका जाना चाहिए।

-जगदीश तिवारी निवासी खत्याड़ी।


बिना जरूरत के तेल को स्टॉक करना सही नहीं है। इससे पेट्रोल खत्म होने से वह लोग परेशान हो रहे हैं जिनको आवश्यक कार्य के लिए पेट्रोल और डीजल की आवश्यकता है।

-हरीश चंद्र पांडे, निवासी विवेकानंदपुरी अल्मोड़ा


जब आवश्यकता हो तब ही अपने वाहन निकालने चाहिए। अनावश्यक रूप से भ्रमण कर तेल की खपत को नहीं बढ़ाना चाहिए। पेट्रोल पंपों से भी तेल देने में चेक लगना चाहिए।
विज्ञापन


-गौरव कुमार निवासी कैंट अल्मोड़ा


..........

पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। बीच में शनिवार-रविवार होने के चलते सप्लाई थोड़ा प्रभावित हुई। जल्द ही तेल की आपूर्ति होगी।
-करुणा पंत, जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें