फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से शादी के मामले में सात गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अलीगढ़ के गोंडा से आए कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा पनुवानौला के निकट खोला गांव से नाबालिग बालिका को ब्याह कर ले जाने के मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद बालिका नाबालिग पाई गई। नवीं में पढ़ने वाली इस छात्रा की उम्र 14 साल बताई गई है, जबकि गोंडा से दूल्हा बनकर आए व्यक्ति की उम्र 37 साल थी। शादी की रस्म पूरी करके अलीगढ़ की तरफ लौट रहे इन लोगों को मंगलवार रात हिरासत में ले लिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में दूल्हा, दूल्हे के दो भाई, चाचा और दुल्हन की दादी भी शामिल है।  
विज्ञापन


मालूम हो कि गोंडा अलीगढ़ से आए कुछ लोगों ने मंगलवार को पनुवानौला के खोला गांव निवासी नवीं में पढ़ने वाली एक बालिका की शादी गोंडा निवासी गजेंद्र सिंह से करवा दी थी। बताया गया है कि इस मामले में कुछ बिचौलिए भी लिप्त थे। चाइल्ड हेल्प लाइन से जुड़े कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन और अन्य लोगों से की। शिकायत मिलने के बाद बालिका को ब्याह कर ले जा रहे इन लोगों को अल्मोड़ा के निकट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कथित दूल्हा-दुल्हन को थाने में रोककर राजस्व पुलिस ने बालिका की उम्र के बारे में जांच पड़ताल की। बताया गया है कि लड़की की उम्र करीब 14 साल पाई गई है। जांच के बाद राजस्व पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।  

पटवारी एनएस बिष्ट ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के सात लोगों को धारा 363, 366ए, 34, 120बी, 370 (4) आईपीसी और 4,5,6 बाल विवाह अवरोध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर रानीखेत कोर्ट से रिमांड ली जा रही है। इनमें दूल्हा गजेंद्र सिंह (37) पुत्र ननुवा, दूल्हे का छोटा भाई राजकुमार पुत्र ननुवा, बड़ा भाई देवकी पुत्र ननुवा, दूल्हे का चाचा रविकरन पुत्र लीला सिंह, बिचौलिए मेघेन्द्र सिंह पुत्र भंवर सिंह, पुष्पा देवी पत्नी मेघेंद्र सिंह सभी निवासी गोंडा अलीगढ़ हैं। इसके अलावा दुल्हन की दादी सुंदरी देवी पत्नी हरीश राम  (60)  निवासी खोला गांव को भी गिरफ्तार किया गया है। पटवारी ने बताया कि जांच में इनके अलावा जो भी शामिल पाए जाएंगे उन सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें