फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य संवारने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें : माहरा

Tue, 19 Dec 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव पर विद्यालय की पुस्तिका का विमोचन करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय आदर्श राजकीय बालिका इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने छात्राओं से भविष्य संवारने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। कहा बालिका सशक्तीकरण के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारना होगा। इस दौरान मेधावी छात्राएं पुरस्कृत हुईं, वहीं विद्यालय की दिग्दर्शिका का विमोचन भी अतिथियों ने किया। विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से छह लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत संस्कृत समूह गान, फैंसी ड्रेस प्रदर्शन, कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सशक्तीकरण के लिए ठोस नीति बनानी होगी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने भी छात्राओं से अनुशासन और लगन के बल पर भविष्य संवारने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी के छात्राओं के अनुशासन की सराहना की। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, कैंट बोर्ड की सीईओ ज्योति कपूर ने भी विचार रखे।

प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पेश की। पूर्व अपर निदेशक कुमाऊं मंडल सुषमा सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका का भी विमोचन हुआ। संचालन प्रवक्ता विंदु कोहली, रेनू मठपाल और छात्रा मुस्कान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कैलाश पांडे, उमेश भट्ट, प्रधानाचार्य सुनील मसीह, भारती नारायण भट्ट, प्रधान राजेंद्र बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


ये मेधावी छात्राएं हुईे सम्मानित
-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 22वें स्थान पर रहीं गीतांजलि सती, ज्योति मेहरा, गीता मेहरा, नेहा चौधरी, ज्योति मठपाल, ऋषा चौधरी, निशा आर्या, रवीना चौधरी, सुमन अधिकारी, उषा रावत, कोमल बिष्ट, आफरीन, आकांक्षा बोहरा, अंजलि बिष्ट, प्रियंका जोशी, प्रीति आर्या, आरती मेहरा, खुशबू बेलवाल, हिमानी रावत, नेहा चौधरी, सुषमा मेहरा, सुमन अधिकारी, मनीषा रावत, मनीषा अधिकारी, निकिता, प्रीति आर्या।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें