फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाहर से दवा मंगाने पर जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन की सेवा समाप्त

Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात ईएनटी सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से बाहर से दवा मंगवाने और उन्हें धमकाने के आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों एक मरीज के तीमारदार ने ईएनटी सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता पर बाहर से 12 हजार रुपये की दवा मंगवाने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो तीमारदार ने मामले की शिकायत उनसे भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने जांच के आदेश दिए थे। आरोप सही मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने टी एंड एम कंपनी को उनके खिलाफ आरोपपत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए। पत्र का संज्ञान लेते हुए कंपनी ने ईएनटी सर्जन की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि कंपनी की ओर से मिले पत्र के आधार पर सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें