अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में सर्वर डाउन होने से गर्भवतियों सहित अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने मरीजों की रोगी पर्ची मैनुअल काटनी पड़ी। बाद में सर्वर चालू होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह से ही महिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। इससे पर्ची काउंटर में लगे मरीज पर्चे न कटने पर परेशान दिखाई दिए। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वर डाउन होने पर 70 पर्चे मैनुअल काटने गए। चार घंटे बाद सर्वर ठीक हुआ जिससे मरीजों को राहत मिली।