फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में पूर्व सैनिकों की डीएससी भर्ती 29 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में कुमाऊं, नागा रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती 29 जनवरी को होगी। केंद्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जो सैनिक जुलाई 2019 तक सेवानिवृत्त हुए हैं और डीएससी भर्ती के लिए कार्यालय में परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वही पूर्व सैनिक भर्ती में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी की उम्र 46 वर्ष से कम और मेडिकल कैटेगिरी शेप-1 होनी चाहिए। सेवानिवृत्ति का समय दो साल से अधिक नहीं होना चाहिए। 28 जनवरी को दस्तावेजों की जांच और 29 जनवरी को शारीरिक मापदंड और प्रारंभिक स्क्रीनिंग होगी। अभ्यर्थी को डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति, एजीआई एक्सडेंडेड इंश्योरेंस प्रमाणपत्र की मूल प्रति, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति साथ लानी होगी। इसके अलावा रंगीन पासपोर्ट साइज 16 फोटो (कंप्यूटर फोटो मान्य नहीं होगा) और नजदीकी पुलिस कार्यालय से जारी चरित्र प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें