फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत सेना भर्ती रैली में प्रशासन हरसंभव मदद करेगा: डीएम

विज्ञापन
सेना भर्ती रैली को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मिलिट्री स्टेशन रानीखेत में 26 फरवरी से चार मार्च तक सेना भर्ती होगी। इसकी तैयारी के लिए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कलक्ट्रेट में सेना समेत कई विभागीय अधिकारियों के साथ में बैठक की। इसमें सेनाधिकारियों के साथ भर्ती रैली को सफलतापूर्वक कराने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भर्ती रैली में प्रशासन हरसंभव सहायता करेगा। भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं के रहने, खाने आदि की व्यवस्थाओं पर भी विचार हुआ। डीएम ने जल संस्थान को रैली स्थल पर टैंकर से पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को रैली स्थल पर एंबुलेंस और फर्स्टएड बॉक्स रखने को कहा गया। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग बैरिकेटिंग लगाएगा। कैंट बोर्ड रानीखेत सफाई व्यवस्था में सहयोग करेगा। इसके लिए अस्थायी शौचालय भी लगाए जाएंगे। रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था आरटीओ को दिए।
कर्नल बीएस चिकारा ने सभी अधिकारियों से तालमेल की अपील की। बताया कि 26 फरवरी से चार मार्च तक कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के पंजीकृत अभ्यर्थी क्रमानुसार भर्ती रैली में भाग लेंगे। बैठक में रानीखेत कैंट के ईओ अभिषेक आजाद, एसडीएम रानीखेत अभय प्रताप सिंह, मेजर मोहित चौधरी, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित आदि थे।
विज्ञापन

एसडीएम अभय ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां सेना के सोमनाथ मैदान में 26 फरवरी से प्रस्तावित सेना की खुली भर्ती रैली की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने यहां सोमनाथ मैदान में विभागीय अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युुवाओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए विभागों को सतर्क रहना होगा।
सोमनाथ मैदान में पहुंचे छावनी परिषद, जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था सुधारने, ऊर्जा निगम से अनावश्यक कटौती न करने को कहा गया। युवाओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए क्षेत्र के छह इंटर कॉलेजों में व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग भी भर्ती युवाओं के प्रमाण पत्रों की जांच करेगा। इसके लिए टीम तैयार करने को कहा गया। रोडवेज प्रशासन से सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने और अधिक किराया न लेने को कहा गया। बैठक में भर्ती निदेशक कर्नल वीएस चिकारा, एआरएम देशराज अंबेडकर, बीईओ एसएस बिष्ट, कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक आजाद, जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें