फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन में सामान बेचना बंद नहीं हुआ 

Thu, 23 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद अल्मोड़ा नगर समेत जिले की कई बाजारों में सामान बेचने के लिए पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक नहीं लग सकी है। प्रशासन और नगरपालिका परिषद की ढिलाई के चलते अल्मोड़ा नगर में भी कई व्यापारी पॉलिथीन का उपयोग करते देखे जा सकते हैं।  
विज्ञापन


एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बीते दिनों पॉलिथीन पर रोक लगा दी गई थी। पॉलिथीन की थैलियों में सामान बेचने पर रोक लगा दी गई थी। कुछ माह पहले प्रशासन और पालिका परिषद ने इसके लिए बाजार में चेकिंग अभियान भी चलाया।

इसके बाद सामान बेचने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग बंद सा हो गया था, लेकिन पिछले काफी दिनों से पालिका परिषद और प्रशासन ने पॉलिथीन के लिए चेकिंग अभियान नहीं चलाया। जिससे पिछले कुछ दिनों से कई व्यापारी फिर से पॉलिथीन का प्रयोग करने लगे हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग चोरी-छिपे तो कुछ सरेआम पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। इधर एसडीएम विवेक राय ने कहा है कि पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध है। शीघ्र ही पालिका परिषद की टीम को साथ लेकर अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति पॉलिथीन का प्रयोग करता पकड़ा गया तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें