गरुड़ के वज्यूजा में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में प्रवासियों को हुनर की जानकारी देते ग्राम प्रध
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के सहयोग से जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) ने वज्यूला गांव में दो दिवसीय उद्यमिता अभिप्रेरण शिविर आयोजित किया। इसमें संस्थान कर्मियों ने लोगों से आधुनिक तकनीक अपना कर जैविक उत्पादन और लघु उद्योग लगाकर आजीविका की मजबूती का आह्वान किया।
जेएसएस के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल ने नकदी फसलों का उत्पादन करने को कहा। ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सगंध पौधों की खेती से भी आय हो सकती है। संस्थान की सह कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने कोविड महामारी वजह से जिले में 60 हजार प्रवासी घर आ चुके हैं। ऐसे में मायूस होने के बजाय स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से पारंपरिक वस्तुओं का उत्पादन करना चाहिए। जेएसएस के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने युवाओं को उद्योग विभाग की योजनाएं बताईं।