टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा 20 मार्च को मुंबई में आयोजित होने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2017 के लिए लक्ष्य सेन का चयन इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर के लिए हुआ है।
उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य सेन हाल में ही जूनियर वर्ल्ड नंबर वन बने हैं। उन्होंने सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। हाल में ही संपन्न हुई डच जूनियर ओपन में लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद योनेक्स जर्मन जूनियर के एकल में रजत पदक जीता था। जर्मन जूनियर ओपन में पदक पाने वाले लक्ष्य सेन देश के पहले खिलाड़ी हैं। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने लक्ष्य सेन और उनके पिता कोच डीके सेन को शुभकामनाएं दी हैं।