जागेश्वर (अल्मोड़ा)। आरतोला में थाने के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत, चौकी प्रभारी कमित जोशी, एसआई चंदर सिंह और राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला, मनोज फर्त्याल ने जमीन के दस्तावेज देखे। यहां पर थाने के निर्माण के लिए भूमि राजस्व विभाग की ओर से पुलिस को दी गई है।