फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के भीतर दूसरा स्मैक पैडलर गिरफ्तार

विज्ञापन
स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस ने छह ग्राम स्मैक के साथ एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। लगभग 20 वर्षीय आरोपी स्मैक किच्छा से अल्मोड़ा लाकर एक ग्राम स्मैक से 10 पुड़िया बनाकर चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति पुड़िया बेचने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास से रितिक सिंह बिष्ट निवासी तल्ला दन्या धारानौला के कब्जे से छह ग्राम स्मैक मय इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
टीम में उपनिरीक्षक नवीन चंद्र जोशी, कांस्टेबल विक्रम सिंह, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका एसओजी शामिल थेे। मालूम हो बीते मंगलवार को भी एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस की मदद से हिस्ट्रीशीटर आमिर खान निवासी जोशीखोला राजपुरा अल्मोड़ा को चीनाखान से 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें