फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुंवाली में 15 को होगा द्वितीय शिव महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) नैड़ी-कुंवाली स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आगामी 15 फरवरी को द्वितीय शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र, सचिव हेमंत कुमार आर्या व कोषाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान क्षेत्रीय लोकगायकों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंद लाल आर्या, रुचि आर्या, गणेश आर्या सहित कई प्रसिद्ध लोकगायक अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं रामगंगा लोक कला मंच अल्मोड़ा के कलाकार विनोद आर्या, चंदन कुमार और शेखर चंद्र टम्टा अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही आयोजन के सुचारू संचालन के लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह भी किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें