फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राज्य बनने के 23 साल बाद भी रानीखेत फायर स्टेशन पर निर्भर हैं उपमंडल क्षेत्र के लोग

Sat, 04 Mar 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
टिनशेड में संचालित रानीखेत फायर स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राज्य बनने के 23 वर्षों के बाद भी रानीखेत उपमंडल क्षेत्र में दूसरा फायर स्टेशन नहीं खुल सका है। उपमंडल क्षेत्र के दूर-दराज इलाके आग की कोई घटना होने पर रानीखेत फायर स्टेशन पर निर्भर रहते हैं। दूरी अत्यधिक होने के कारण कई बार पानी के टैंकरों को पहुंचते-पहुंचते देर हो जाती है। इस कारण नुकसान अधिक होने की आशंका रहती है। रानीखेत फायर स्टेशन से सल्ट, चौखुटिया सहित दूरदराज के इलाके जुड़े हुए हैं। दूसरी तरफ रानीखेत फायर स्टेशन को तीन दशक बाद भी टिनशेड की दास्तां से मुक्ति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

रानीखेत उपमंडल का एकमात्र अग्निशमन केंद्र होने के कारण आग और दैवी आपदा की घटनाओं में यहीं से अग्निशमन दस्ता बुलाया जाता है। यहां से द्वाराहाट 40, स्याल्दे 85, चौखुटिया 75, भिकियासैंण 65 और मौलेखाल तहसील की दूरी 140 किमी है। अत्यधिक दूरी के कारण कभी-कभार घटनास्थल पहुंचने से पहले ही नुकसान हो जाता है। द्वाराहाट सहित दूर-दराज के कई क्षेत्रों में एक और फायर स्टेशन खोलने की मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। कुंपूर लालकुर्ती रानीखेत में चल रहे फायर स्टेशन को 29 साल बाद भी पक्का कार्यालय नहीं मिल सका है। वाहन सड़क के किनारे बने अस्थायी गैराज में खड़े किए जाते हैं। वर्तमान में जिन टिनशेडों में कार्यालय चल रहा है। उस जमीन पर धंसाव का खतरा बना हुआ है। अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि स्थायी भवन के लिए 2.02 एकड़ भूमि को पूर्व में रक्षा संपदा विभाग बरेली ने जनरल लैंड रजिस्टर जीएलआर में दर्ज करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि फायर स्टेशन के भूखंड की लीज डीड (एग्रीमेंट) हो गई है लेकिन अभी जीएलआर में अंकित नहीं हुई है।

रानीखेत। फायर स्टेशन रानीखेत में एफएसओ मिंदर पाल सिंह सहित कुल 21 कर्मचारी हैं लेकिन फायर मैन का भारी अभाव बना हुआ है। यहां फायरमैन में 28 पद स्वीकृत हैं जिसमें से वर्तमान में केवल नौ फायरमैन तैनात हैं। पांच में से चार चालक, पांच लीडिंग फायर मैन और पांच हवलदार तैनात हैं। एफएसओ सिंह ने बताया कि फायरमैन के पद भरने के लिए सरकार से मांग की गई है। नए टैंकरों के लिए भी शासन को पत्राचार किया गया है। दोनों बड़े टैंकर पुराने हो चुके हैं। एक पंप केरिंग व्हीकल के लिए भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें