फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अवैध रूप से खनन कर रही जेसीबी सीज की

Fri, 05 May 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसडीएम ऋचा सिंह ने लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत छड़ौजा में अनुमति के बिना निजी भूमि में खनन कर रही जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ अवैध खनन एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

जैंती की उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह शुक्रवार को अल्मोड़ा से जैंती तहसील कार्यालय जा रही थीं। इस दौरान उन्हें लमगड़ा ब्लॉक के छड़ौजा में बिना अनुमति के निजी भूमि में जेसीबी मशीन से अवैध खनन करने की सूचना मिली। उन्होंने पूछताछ के बाद जेसीबी मशीन संख्या यूए-04 बी 6812 को सीज कर दिया।

जेसीबी मशीन हल्दूचौड़ (नैनीताल) निवासी रजनी नरूला की बताई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के पास जेसीबी से खनन करने के लिए अनुमति पत्र नहीं था। उन्होंने बताया कि खननकर्ता को नोटिस जारी कर दिया गया है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को भी आख्या भेजी जा रही है। उन्होंने सभी पटवारियों को भी अनुमति के बिना खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी दशा में नहीं छोड़ा जाएगा। मालूम हो कि एसडीएम ऋचा सिंह ने दो दिन पहले भी लधौली में अवैध खनन कर रही एक अन्य जेसीबी को भी सीज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें