फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान वादी और वकील में हाथापाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। परिवार न्यायालय में वकील और वादी के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक पति और पत्नी में चल रहे विवाद को लेकर सुनवाई हो रही थी। इस दौरान पत्नी पक्ष के वकील और दूसरे पक्ष के वादी (पति) में किसी बात पर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई तक हो गई। इससे साथी वकील भी आक्रोशित हो गए और मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी न्यायालय आए। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी। अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने वादी को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने न्यायालय परिसर में एक कर्मचारी के साथ भी बहस की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें