अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-अल्मोड़ा मार्ग पर सील के पास शनिवार की शाम स्कूटी सवार की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह ट्रक से पास ले रहा था और अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हो गई। धौलछीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक युवक की स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह ट्रक के नीचे कुचलने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि स्कूटी के नंबर तथा युवक के पास से मिले कागजों के जरिये उसके शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद