फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से खाई में गिरा स्कूटी सवार दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती छिटककर खाई में जा गिरे। पुलिस ने दोनों को खाई से निकाला। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रामपुर-सीमलखेत के बीच सड़क पर आल्टो और स्कूटी की भिड़ंत हो गई, जिससे स्कूटी सवार चमोली जिले के ग्राम पुडकिल थिरपाक निवासी बच्चन सिंह बिष्ट (37) पुत्र रुद्र सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी किरण (34) सड़क से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी चौखुटिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीम में आरक्षी श्याम सुंदर बिष्ट और नीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें