फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के क्षेत्र में अर्जित ज्ञान को गांव तक पहुंचाएं : भट्ट

Sat, 25 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डा.जेसी भट्ट ने कहा है कि भारत ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं इस ज्ञान को ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाकर लोगों को इसका लाभ दिलाने की आवश्यकता है। प्रसिद्ध समाज वैज्ञानिक डा. शंकर लाल साह की 18वीं पुण्य तिथि पर जीजीआईसी अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। 
विज्ञापन


डा. भट्ट ने कहा कि डा. शंकर लाल साह ने ग्रामीण क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने इन कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। डा. शंकर लाल साह की पुत्री वरिष्ठ चिकित्सक डा.  रेनू श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के टिप्स दिए।

पर्यावरणविद डा.  जेएस मेहता ने डा. शंकर लाल साह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  इस मौके पर आनंद सिंह बगडवाल, चंद्रप्रभा साह, प्रमोद तिवारी, नीरज पंत,  स्नेहा साह, राधा बंगारी, सीेएल वर्मा, लक्ष्मण सिंह भोज ने विचार रखे।  
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक कृपाल शीला, मानसी जोशी, हरीश आर्या, शंकर दत्त  भट्ट, कल्याण मनकोटी आदि थे। अध्यक्षता साहित्यकार प्रो. दिवा भट्ट और  संचालन उदय किरौला ने किया। इस मौके पर लीला खोलिया, ऊषा पाल, बीना  चतुर्वेदी, पान सिंह बिष्ट, डा. सतीश भट्ट, शरत चंद्र गुरुरानी, डा. जेसी  दुर्गापाल आदि मौजूद थे।

अल्मोड़ा। बाल प्रहरी, बाल साहित्य संस्थान और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से जीजीआईसी अल्मोड़ा में आयोजित बाल विज्ञान पर्यावरण मेले में  हुई चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कार्तिक तिवारी, वैशाली पंत,  प्रियांशी वर्मा, जूनियर वर्ग में महिमा तिवारी, राहुल बिष्ट, मनीषा  दुग्ताल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता  में ओमांशु भट्ट, खुशी जोशी, अवंतिका भंडारी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे  स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें