फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीजीआईसी जैंती और जीआईसी गरुड़ाबाज में बनेगी साइंस लैब

Mon, 29 Sep 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीजीआईसी जैंती और जीआईसी गरुड़ाबाज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उनके विद्यालय में जल्द साइंस लैब का निर्माण होगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (सीएनडीएस) रानीखेत ने जीजीआईसी जैंती में रसायन विज्ञान लैब और जीआईसी गरुड़ाबाज में साइंस लैब का निर्माण करेगा। दोनों स्थानों पर लैब का निर्माण होने से छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक करने में राहत मिलेगी। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम रानीखेत निविदा प्रक्रिया पूरी होती ही निर्माण कार्य शुरू कर देगा।
लंबे समय से अभिभावक और छात्र-छात्राएं लैब का निर्माण करने की मांग कर रहे थे। लैब नहीं होने से छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोनो स्थानों पर लैब का निर्माण होने से छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। सीईओ अत्रेश सयाना का कहना है कि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हर सुविधा का लाभ मिले इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों स्थानों पर लैब के निर्माण से छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक और अध्ययन कार्य करने में आसानी मिलेगी।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी सीएनडीएस रानीखेत, हरीश प्रकाश ने बताया कि जीजीआईसी जैंती और जीआईसी गरुड़ाबाज में लैब के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया शुरू होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें