अल्मोड़ा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार एक जुलाई से जिले के स्कूल खुलने थे लेकिन खराब मौसम ने पहले ही दिन पढ़ाई पर ब्रेक लगा दिया। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहे। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। ऐसे में अब जिले के स्कूल आज यानि बृहस्पतिवार से खुलेंगे। संवाद