फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटवे में धरना प्रदर्शन जारी, नारेबाजी कर विरोध जताया

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज खाटवे में धरना देते अभिभावक और विद्यार्थी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज खाटवे में इंटर कला वर्ग में पद सृजित नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने मंगलवार को भी विद्यालय के कक्षा-कक्षों में तालाबंदी जारी रखी। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में धरना दिया। उनके साथ छात्र-छात्राएं भी धरने पर बैठीं। विद्यालय में दूसरे दिन भी पढ़ाई पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन

धरना स्थल पर बच्चों, अभिभावकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जीआईसी खाटवे में इंटर में कला वर्ग तो संचालित कर दिया लेकिन यहां प्रवक्ताओं के पद सृजित नहीं किए। इंटर विज्ञान वर्ग में एक भी प्रवक्ता नहीं है।
इस कारण विज्ञान वर्ग में कोई भी प्रवेश नहीं लेता है। दूसरे दिन जगदीश चंद्र जोशी, धर्मानंद फुलारा, क्षेत्र पंचायत सदस्य न्योली नवीन चंद्र दुर्गापाल, कुंज किमौला की प्रधान लीला देवी, दरबान सिंह रावत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख भैंसियाछाना पार्वती बिष्ट, पूर्व प्रधान गिरीश चंद्र शर्मा, पूरन चंद्र दुर्गापाल, रमेश चंद्र जोशी, देवकीनंदन जोशी, अनिल शर्मा, मोहन चंद्र, मनोज दुर्गापाल, गिरीश चंद्र दुर्गापाल, हीरा देवी, खुशी दुर्गापाल, गोविंदी देवी, रेनू देवी, सोनू देवी, दीपा देवी, मोहनी देवी, लछिमा देवी, गोविंदी देवी, नीमा देवी, बसंत बल्लभ, खष्टी बल्लभ, भुवन शर्मा धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें