फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल चैंपियन

Tue, 24 Oct 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नर सिंह मैदान में नव दुर्गा पूजा समिति के ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन आर्मी पब्लिक स्कूल बना। बेतालघाट एफसी को हराकर आर्मी स्कूल ने टूर्नामेंट जीता।
विज्ञापन

मंगलवार को फाइनल मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल और बेतालघाट एफसी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि कर्नल सुनील कटारिया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बेहतरीन खेल दिखाते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल ने बेतालघाट को 2-1 से हारकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार राशि और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। तपेश नगरकोटी टॉप स्कोरर और जनक बिष्ट बेस्ट गोलकीपर रहे। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। मनमोहन देव, सूरज कुमार, मदन बिष्ट, नईम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां भूपेंद्र परिहार, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, हेम कांडपाल, भारत पांडेय, अंकुर जयाल, गोविंद परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें