फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भतरौंजखान में 7.9 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान में कार में 7.9 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान बीते सोमवार देर रात मोहान में कार (यूके 04 एजे 5953) को रोका और उसकी तलाशी ली। कार से गांजा बरामद किया गया। तस्करी में लिप्त आरोपी कार सवार संदीप सैन (28) निवासी हरिपुरा, बाजपुर, यूएस नगर और हिमांशु आर्य (28) निवासी सलना, द्वाराहाट, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया। सीओ रानीखेत टीआर वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी गांजे को तराई पहुंचाकर इसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, एसआई गंगा राम गोला, हेड कांस्टेबल आनंद त्रिपाठी, कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें