फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education News: शीतकालीन अवकाश के बाद बजी स्कूलों की घंटी, परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं

Tue, 03 Feb 2026 12:53 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा जिले के सभी स्कूलों में 38 दिवसीय शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को सभी विद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश के बाद पहले दिन पठन-पाठन प्रकिया के दौरान छात्र-छात्रांए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले भर के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शीतकालीन अवकाश पूरे हो गए हैं। लंबी छुट्टी के बाद सोमवार से कक्षाएं फिर से प्रारंभ हुईं। अल्मोड़ा जिले में 1193 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और 260 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एक जनवरी से 15 जनवरी तक 1032 प्राथमिक विद्यालयों और 207 माध्यमिक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश रहा जबकि 161 प्राथमिक और 53 माध्यमिक विद्यालयों में 26 दिसंबर से एक फरवरी तक 38 दिवसीय अवकाश रहा।

विज्ञापन


सोमवार को अवकाश पूरे होने के बाद के सभी विद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। 38 दिवसीय अवकाश बाद छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने अवकाश के दिनों की दिनचर्या को साझा किया। कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में दिए गए गृह कार्य पर विचार-विमर्श किया। हाईस्कूल-इंटर के बोर्ड परीक्षार्थियों ने गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।

जिले के सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश समाप्त हो गए हैं। शीतकालीन अवकाश के बाद कक्षाएं फिर से प्रारंभ हो गईं हैं। शिक्षक छात्र-छात्राओं को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। - डॉ. रवि मेहता, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें