अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक और सैनिक विधवाओं के पाल्यों को छात्रवृत्ति जल्द मिलेगी। उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था से जिला सैनिक कल्याण, पुनर्वास कार्यालय को वर्ष 2019-20 में पूर्व सैनिक और उनकी विधवाओं के 74 पाल्यों की छात्रवृत्ति की राशि मिल चुकी है। जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस बिष्ट ने बताया कि जिन पूर्व सैनिक और उनकी विधवाओं के पाल्यों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था वह 20 अगस्त से पहले कार्यालय से छात्रवृत्ति प्राप्त कर लें। उन्होंने लाभार्थियों से सेवा विवरण पुस्तिका, परिचय पत्र, तीन रसीदी टिकट लाने को कहा है।