फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के स्मार्ट इको क्लब, नौला फाउंडेशन, लक्ष्य सोसाइटी की ओर से राज्य स्तरीय ऑनलाइन पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता होगी। यूसर्क के निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य के 13 जिलों में होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समन्वयक और स्मार्ट इको क्लब परियोजना के राज्य समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण में मेरा योगदान विषय पर राज्य के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता पांच जून तक राज्यभर में आयोजित की जा रही है। सभी प्रतिभागी पांच जून तक अपनी पेंटिंग, स्लोगन स्मार्ट इको क्लब की ईमेल आईडी या 9458902168 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इस आयोजन के लिए जिला स्तर पर 13 जिला समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इनमें अल्मोड़ा के लिए जमुना प्रसाद तिवारी, बागेश्वर के लिए दीपचंद्र जोशी, चमोली के लिए राजेंद्र थपलियाल, चंपावत के लिए रवि बगोटी, देहरादून के लिए पवन शर्मा, हरिद्वार के लिए अजय कुमार शर्मा, नैनीताल के लिए आशा बिष्ट, पौड़ी के लिए महेंद्र सिंह राणा, पिथौरागढ़ के लिए दयाकृष्ण बेरी, रुद्रप्रयाग के लिए गजेंद्र प्रसाद चंद्रवाल, टिहरी के लिए मनीष राणा, ऊधम सिंह नगर के लिए नरेंद्र सिंह रौतेला, उत्तरकाशी जिले के लिए गणेश राणा को समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें