फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के कुछ एटीएम से निकले नोट 

Fri, 11 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांच सौ और एक हजार रुपए के नोटों को जमा करने के लिए बैंकों में दूसरे दिन भी भारी भीड़ जुटी। बागेश्वर जनपद में शुक्रवार को पांच सौ और एक हजार के लगभग 15 करोड़ रुपए जमा होने का अनुमान है। तीन दिन बाद एसबीआई के कुछ एटीएम से रुपए निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली।सायं चार बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से भी रुपये निकलने शुरू हो गए।  
विज्ञापन


शुक्रवार को भी बागेश्वर नगर सहित कपकोट, कौसानी, कांडा के बैंकों में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट जमा करने वालों की खासी भीड़ रही। बैंकों में सुबह से ही लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। एसबीआई, अल्मोड़ा अर्बन बैंक, नैनीताल बैंक, आईडीबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी शाखाओं में शाम पांच बजे तक नोट जमा करने का कार्य चलता रहा। एसबीआई की सभी शाखाओं में लगभग आठ करोड़ रुपए के नोट जमा हुए। इसी तरह अन्य बैंकों में भी करीब सात करोड़ के नोट जमा होने का अनुमान है।

 
बैंक आफ बड़ौदा में पांच सौ और एक हजार रुपएं कुल 45 लाख रुपए जमा हुए, जबकि 12 लाख रुपए की निकासी हुई। शुक्रवार को नगर में एसबीआई के एटीएम से रुपए निकले। इससे लोगों को खासी राहत मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में सायं चार बजे रुपए डाले गए।  कौसानी कस्बे में भी एसबीआई में रुपये जमा करने वालों की दिन भर भीड़ जुटी रही। 
विज्ञापन


। पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट एकाएक बंद होने से व्यापारी परेशान हैं। नगर के कपड़ा और बेकरी का काम करने वाले व्यापारी पूरन खेतवाल और दर्शन खेतवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके पास अधिकांश ग्राहक पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट लेकर आ रहे हैं। ऐसे में या तो ग्राहकों को खाली हाथ लौटाना पड़ रहा है या फिर अधिकांश सामान उधारी में जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें