अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडम्स बालिका इंटर कॉलेज में बाल विवाह के दुष्परिणाम और इस पर रोक के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। अधिकार मित्रों ने छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों, बाल मजदूरी आदि की जानकारी दी। वहां पर प्रधानाचार्य विनय तिमोथी, आशा भारती, दीपा भंडारी, आशा भारती, दीपिका, वैष्णवी, सोनी, दीक्षा, वंदना आदि थीं।