फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आम का स्वाद लेना हुआ महंगा, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट

Mon, 13 Jul 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फलों का राजा आम इन दिनों आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। नगर में आम की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कुछ समय पहले तक 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आम अब 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है जिससे आम का स्वाद लेना भी महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

फल विक्रेता शंकर साह ने बताया कि मंडियों में ही आम ऊंचे दामों पर मिल रहा है। ऐसे में परिवहन और अन्य खर्च जोड़ने के बाद उन्हें फुटकर बाजार में कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। विक्रेताओं के अनुसार महंगे दामों के कारण ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है और लोग पहले की तुलना में कम मात्रा में आम खरीद रहे हैं।
शहर के उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब फलों और सब्जियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। घरेलू बजट प्रभावित होने के कारण लोग जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। कई परिवारों ने महंगे फलों की खरीद सीमित कर दी है। फल व्यापारी मंटू साह ने कहा कि यदि मंडियों में कीमतों में कमी आती है तो खुदरा बाजार में भी आम के दाम घट सकते हैं। फिलहाल बढ़ती कीमतों ने लोगों के स्वाद के साथ-साथ घरेलू बजट का संतुलन भी बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें