फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की फसलों को बचाएं खंड विकास अधिकारी

Sun, 26 Nov 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के ग्राम पंचायत बल्टा का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने क्षेत्र में किसानों द्वारा उत्पादित फसल का जायजा लिया और किसानों द्वारा फसलों को जंगली जानवरों द्वारा पहुंचाए जा रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए चाहरदीवारी निर्माण के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन


 डीएम के निर्देश पर हवालबाग के बल्टा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान किसानों ने सीडीओ को क्षेत्र में नहरों की जर्जर स्थिति के बारे में बताया कि सब्जियों के लिए मशहूर बल्टा में नहरों का रखरखाव सही ढंग से नहीं होता है। यहां कई नहरें टूट चुकी हैं और कई जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभाग को निरीक्षण कर नहरों के बारे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति बस्ती में पानी की आपूर्ति अप्रयाप्त होने, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान आदि की जानकारी भी दी।

जिस पर सीडीओ ने पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से स्थिति का जायजा लेने और खंड विकास अधिकारी को किसानों की फसलों को जंगलों जानवरों से बचाने के लिए चाहरदीवारी निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने सब्जी उत्पादन के लिए बीजों की मांग, जॉब कार्ड की उपलब्धता, राशन कार्डों की उपलब्धता नहीं होने, सड़क आदि की समस्या के बारे में भी बताया। जिस पर सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें