फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश बने ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे फेडरेशन के राष्ट्रीय तकनीकी चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कराटे इंडिया और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त खेल संघों में से एक ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया ने एशियन कोच नेशनल कराटे अकादमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी को शोतोकाई का राष्ट्रीय तकनीकी चेयरमैन मनोनीत किया है।
विज्ञापन

नीति आयोग एवं खेलो इंडिया सहित विभिन्न मंचों पर कराटे खेल का प्रतिनिधित्व करने वाली इस संस्था का तकनीकी चेयरमैन पद पर उत्तराखंड के सतीश जोशी का चयन होने पर राज्य के खिलाड़ियों मे खुशी की लहर है।
ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे फेडरेशन के महासचिव, मुख्य तकनीकी निदेशक अमित गुप्ता ने राष्ट्रीय फेडरेशन की संस्तुति पर सतीश जोशी को मनोनयन पत्र भेजा है । ज्ञात हो की एशियन कोच एवं रेफरी सतीश जोशी पूर्व मे दर्जनों देशों में भारत का नाम रोशन करने के साथ-साथ भारतीय ओलंपिक संघ के दल में एशियन बीच खेलों, एशियन इंडोर खेलों सहित विश्व खेल 2019 लंदन में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं ।
विज्ञापन

वर्तमान में वह कराटे इंडिया की शाखा नेशनल कराटे अकादमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सहित सवाते फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेशनल मार्शल आर्ट प्रोमोशन बोर्ड के निदेशक, उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के महासचिव, उत्तराखंड कराटे फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तराखंड किक बॉक्सिंग संघ के चेयरमैन सहित कई पदों पर हैं ।
उनके राष्ट्रीय तकनीकी चेयरमैन मनोनीत होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, उपनेता सदन करन माहरा, उपनिदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सहायक निदेशक खेल सुरेश पाण्डेय, भारतीय रक्षा अकादमी कोच राजेंद्र गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें