संत निरंकारी मिशन द्वारा समाज हित में जो कार्य किए जा रहे हैं वह सराहनीय हैं। यह बात प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने संत निरंकारी मिशन शाखा जैंती द्वारा स्व. केदार सिंह कुंजवाल स्मृति सभागार में आयोजित सत्संग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि समाज में कई प्रकार की बुराई और दुर्व्यसन का प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में निरंकारी मिशन द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान के लिए लोगों को जागरूक करना सार्थक प्रयास है। इस प्रकार के सत्संगों से जीवन में बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है।
सत्संग में कर्नल त्रिवेशी प्रसाद शर्मा, निरंकारी मिशन अल्मोड़ा के संयोजक केएस रैकुनी, जैंती संयोजक गणेश कोहली, प्रकाश पांडे, देवकी कुंजवाल, डीआर आर्या, सोहन रावत, सुमन मेहता, राम सिंह नेगी, प्रताप राम, अर्जुन नाथ, रमा भट्ट, हरीश नेगी आदि मौजूद थे। इसके बाद श्री कुंजवाल ने ज्वारनेड़ी के ऐड़ी राजा बरसी गाजा मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन किया
उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास का संकल्प है कि एड़ाद्यो में भव्य मंदिर बने। इसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। मंदिर को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर भट्ट, श्रीकृष्ण भट्ट, प्रधान कुंदन सिंह, भुवन भट्ट, भवान सिंह, दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।