द्वाराहाट (अल्मोडा)। पीजी कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद समारोह शुरू हो गया है। उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. भरत जी उपाध्याय ने अनुशासन, निरंतरशीलता और कर्तव्यबोध के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। पहले दिन दौड़ सहित तमाम प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
37वें वार्षिक खेलकूद समारोह के उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. भरत जी उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासनात्मक खेल की शपथ दिलाई। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में संजय नेगी ने प्रथम, चंदन सिंह नेगी ने द्वितीय और रवि कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रा वर्ग में उमा रावत ने प्रथम, हिमानी पांडेय ने द्वितीय और आरती बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला प्रक्षेपण छात्र वर्ग में जगदीश चंद्र, धीरज सिंह व राहुल उपाध्याय ने, छात्रा वर्ग में उमा रावत, वरुणिका जोशी और दिव्या अधिकारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक छात्र वर्ग में गौरव, जगदीश चंद्र व सूरज ने और छात्रा वर्ग में उमा रावत, पूजा मैनाली व दिव्या अधिकारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में पंकज कुमार ने प्रथम, प्रकाश चंद्र ने द्वितीय और चंदन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में उमा रावत ने प्रथम, दीपा ने द्वितीय और रचना बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. अंजुम अली, डॉ. उपासना शर्मा, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ. विपिन सुयाल, डॉ. कार्तिकेय भट्ट, सुश्री सविता रानी, सुधीर जोशी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, चंद्रा चौहान, भूपाल सिंह, ओमप्रकाश सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।