रानीखेत (अल्मोड़ा)। महाविद्यालय रानीखेत के संस्कृत विभाग की ओर से विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक व समसामयिक विषयों पर मौलिक कहानियां प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता में संजना पांडेय ने प्रथम, हिमांशी पपनै ने द्वितीय और नेहा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों की रचनाओं का मूल्यांकन मौलिकता, विषय-वस्तु, भाषा-शैली, प्रस्तुतीकरण और रचनात्मकता के आधार पर किया गया। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वहां डॉ. बबीता कांडपाल, डॉ. सत्यमित्र, डॉ. कमला, डॉ. रेखा भट्ट आदि मौजूद थीं।