अल्मोड़ा। मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की ओर से कसारदेवी के माट गांव में लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया। समिति की ओर से 40 ग्रामीणों को निशुल्क सैनिटाइजर वितरित किए गए।
समिति के मुख्य संयोजक हिमांशु कांडपाल, जिला संयोजक आनंद सिंह बिष्ट, महिला संयोजक भावना तिवारी, भाष्करनंद तिवारी, हेम पांडे ने कसारदेवी मांट गाव में कोविड-19 के तहत जरूरतमंद 40 लोगों को सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण किया गया।
उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सफाई रखें। मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस अवसर पर गांव की प्रधान ममता मेहरा , किरन मेहरा, गीता मेहरा, कमला जोशी, भागीरथी मेहता, चंदन सिंह मेहरा, दीवान सिह मेहरा, प्रताप सिंह भोज, जीवन सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह मेहरा, मनोज सिंह मेहरा, गोपाल सिंह मेहरा , आनंद सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।