फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सात सूत्री मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के सफाई कर्मचारियों का अपनी सात सूत्री मांगों के लिए आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के तहत नगर निगम परिसर में कर्मचारियों का आमरण अनशन मंगलवार को भी दूसरे दिन जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव राजपाल पवार ने कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी मांगों के लिए जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात कर चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। राजपाल पवार ने कहा कि अनशन शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक प्रशासन का कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और आवश्यकता पड़ने पर नगर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इस दौरान आमरण अनशन स्थल पर जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, अशोक पवार, अनिल कुमार, नरेश पुजारी, रोहताश केशरी, प्रदीप कुमार, कैलाश चंद्रेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें