1ेल घूंट ग्राम पंचायत में सैनिटाइजेशन करवाते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड की ग्राम पंचायत सेल घूंट में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी ने कोरोना वायरस संक्रमण को बचाव के लिए सैनिटाइजेशन करवाया। विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने जिला प्रशासन को सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण बचाव के लिए सैनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अविलंब सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता से सैनिटाइजेशन कार्य सुनिश्चित कराएं। खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार कांडपाल ने सभी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि उनकी ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजर सेट और स्प्रे मशीन उपलब्ध है तो वे गांवों में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाएं। जिला प्रशासन ने विकासखंड हवालबाग को 200 लीटर कीटनाशक दवा आवंटित की है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रमेश भाकुनी, ग्राम प्रधान हरेंद्र प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जोशी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गोपाल राम भी मौजूद थे।