फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कांस्य पदक विजेता संगीता किरौला

विज्ञापन
जीजीआईसी की छात्रा संगीता किरौला को सम्मानित करती प्रधानाचार्या। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गुवाहाटी में संपन्न राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली छात्रा संगीता किरौला का आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वागत किया गया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष ललित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने संगीता के प्रयासों की जमकर सराहना की। संगीता जीजीआईसी में 12वीं की छात्रा है। प्रधानाचार्या ने अन्य छात्राओं से भी लगन और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान संगीता को विद्यालय परिवार की ओर से नकद धनराशि देकर भी सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी संगीता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगीता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्या नीलम नेगी के दिशा निर्देशन को दिया। उन्होंने कहा कि प्रयास करने से मुश्किल काम भी हल हो जाते हैं। छात्राओं को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। संचालन विमला बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें