फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशीराम पार्क निर्माण को 10 लाख रुपए मंजूर

Wed, 08 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने नगर पंचायत कपकोट को खुशीराम पार्क निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की मंजूरी दी है। शासन ने नगर पंचायत के कार्यालय भवन निर्माण के लिए शामा रोड में 10 नाली भूमि, भवन के  निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 96 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि शासन ने नगर पंचायत में खुशीराम पार्क के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। यह नगर पंचायत क्षेत्र का पहला सौंदर्यीकरण कार्य है। बताया कि राजस्व आयुक्त ने शामा रोड में पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 20 नाली भूमि दे दी है।

आयुक्त ने डीएम को स्वीकृत भूमि पंचायत के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर तहसील, एसडीएम द्वारा नाम दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड ने भवन निर्माण के लिए 64.21 लाख रुपए का स्टीमेट शासन को भेजा था। जिसके सापेक्ष शासन ने 96 हजार रुपए की पहली किश्त मंजूर की है। बाकी अनुदान जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 पंचायत कार्यालय भवन बनने पर सभी को सुविधा होगी। अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह ने कहा कि धनराशि मिलते ही प्रस्तावित निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।

सभासद बलवंत कपकोटी, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक ऐठानी, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पूरन दानू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणेश कपकोटी, जिला मंत्री दयाल ऐठानी, दीपा तिरुवा, गिरीश जोशी, नरेंद्र राम, सरस्वती देवी, हेम चंद्र पांडे, प्रकाश ऐठानी, खष्टी भट्ट, गीता गढ़िया, हेमा कोरंगा, मंजू जोशी, मीना धामी आदि ने इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें