फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में आज से घर घर लिए जाएंगे बलगम के सैंपल

विज्ञापन
रानीखेत में क्षय रोग निवारण के लिए बैठक में जानकारी देते डाक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रानीखेत क्षेत्र में आठ जनवरी से स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बलगम के सैंपल लेंगे। तैयारियों को लेकर यहां राजकीय अस्पताल में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए यह मुहिम मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत की पहल पर जिला स्तर पर यह मुहिम चलाई जा रही है। यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय से हो रही खांसी वाले मरीज के बलगम सैंपल लिए जाएंगे। आठ जनवरी से रानीखेत बाजार, राजपुरा, मजखाली, जरूरी बाजार, खड़ी बाजार में 12 जनवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करने की अपील की गई। जांच में क्षय रोग की पुष्टि होने पर उपचार शुरू होने से लेकर उपचार पूरा होने तक पांच सौ रुपये प्रतिमाह पोषण योजना के तहत रोगी को दिया जाएगा। यह राशि रोगी के खाते में हर महीने हस्तांतरित की जाएगी। बैठक में राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडेय, डॉ. एसके दीक्षित, डीएस नेगी आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें