फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फिर से खुला समर्थ पोर्टल, विद्यार्थियों के लिए एक और मौका

Sat, 09 Sep 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले सके विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। फिर से पोर्टल खोला गया है। प्रवेश से छूटे विद्यार्थी पंजीकरण कर सकेंगे और फिर से पसंदीदा विषय चुनकर उसमें प्रवेश ले सकेंगे।

एसएसजे विवि के संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले सके विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने राहत पहुंचाई है। पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थियों के लिए फिर से पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के साथ मनमाफिक विषयों का चुनाव कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि पोर्टल को फिलहाल स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए खोला गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल के खुलने की अंतिम तिथि अभी तय नहीं है।

12 और 13 को होंगे प्रवेश

बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में एनसीसी कैडेट्स के प्रथम वर्ष (बी प्रमाणपत्र) और तृतीय वर्ष (सी प्रमाणपत्र) के लिए सीधे प्रवेश 12 और 13 सितंबर को होंगे। परिसर में एनसीसी के केयर टेकर डॉ. कमल किशोर जोशी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 81 यूके वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने सीधेे प्रवेश वाले कैडेट से सुबह नौ बजे कॉलेज के खेल मैदान में जरूरी दस्तावेज, प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित ड्रेस में उपस्थित होने के लिए कहा है। बताया कि प्रवेश चयन प्रक्रिया शारीरिक एवं मानसिक दक्षता के आधार पर एनसीसी बागेश्वर के अधिकारी संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन


मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 15 तक होंगे आवेदन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड मुक्त विवि अध्ययन केंद्र रानीखेत में सभी पाठ्यक्रमों के द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक आवेदन होंगे। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जेएस रावत ने बताया कि तय तिथि तक सभी विद्यार्थियों को पोर्टल के माध्यम से प्रवेश कराना होगा। इसके बाद वे प्रवेश नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें