फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अतिक्रमण हटाने पर किया हंगामा, टीम लौटी

Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के मौलेखाल में अतिक्रमण हटाने के दौरान बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पूर्वजों की जमीन पर घर बनाने की बात कही और अतिक्रमण नहीं हटाने दिया। इस दौरान उनकी अधिकारियों के साथ तीखी झड़प भी हुई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए टीम बैरंग लौट गई। इसके बाद व्यापारी एवं स्थानीय लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


लोनिवि के एई सतनाम सिंह, तहसीलदार दलीप सिंह बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ बुल्डोजर लेकर मौलेखाल पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे बने शिक्षक फकीर राम के भवन की छत के एक हिस्से और सीढ़ी पर बुल्डोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौलेखाल सहित जालीखान, कफलढईया, शशिखाल के लोग एवं व्यापारी मौके पहुंचे और बुल्डोजर के आगे खड़े होकर जमकर हंगामा करने लगे। उनकी अधिकारियों के साथ तीखी झड़प भी हुई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1965 में सड़क के लिए उनके पूर्वजों ने जमीन दान में दी थी। उन्होंने अपने खेतों में ही भवन और व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए हैं। ऐसे में उन्हें तोड़ना गलत है। दो घंटे तक हंगामे के बाद आखिरकार टीम को बुल्डोजर सहित लौटना पड़ा। इसके बाद व्यापारी और स्थानीय लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। कहा कि अतिक्रमण के नाम पर उनके घरों में बुल्डोजर चलाकर उन्हें अपनी जमीन से बेदखल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जाम लगाने से रोका
अल्मोड़ा। घरों पर बुल्डोजर चलने से नाराज व्यापारियों और लोगों ने हंगामे के दौरान सड़क जाम करने की भी कोशिश की। सभी मरचूला-भिकियासैंण सड़क पर एकत्र हो गए लेकिन पुलिस टीम ने किसी तरह उन्हें समझाते हुए सड़क जाम करने से रोका। इसके बाद सभी लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। संवाद

दोबारा अतिक्रमण हटाने जाएगा लोक निर्माण विभाग : सिंह
अल्मोड़ा। लोनिवि के एई सतनाम सिंह ने कहा कि पूर्व में सड़क पर अतिक्रमण चिह्नित कर संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया था लेकिन संबंधित व्यक्ति ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस काम को हर हाल में पूरा किया जाएगा। टीम दोबारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाएगी। संवाद

मौलेखाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। न्यायालय के आदेश का पालन करना है। अतिक्रमण की जद में आए भवनों को हर हाल में तोड़ा जाएगा। -दलीप सिंह, तहसीलदार, सल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें