फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश में भीगते हुए लगाई लाइन, तब मिला पानी

Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में पानी की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। हालात यह है कि बारिश के बाद भी लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं। भारी बारिश में लोग टैंकर के पास लाइन लगाकर भीगते हुए पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं। जिले के 120 से अधिक गांव जल संकट से जूझ रहे हैं और यहां की 30 हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में डीनापानी, लमगड़ा, नागरखान, गुरुड़ाबांज, आरतोला, अंग्यारपानी, मोतियापाथर, पेटशाल, नयोली, चितई सहित अन्य हिस्सों में जल संकट गहरा गया है। पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं और बीते दो सप्ताह से नल सूखे हैं। जलस्तर घटने से प्राकृतिक जलस्रोत भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं और बारिश के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। टैंकर देखते ही लोग खाली बर्तन लेकर दौड़ पड़ते हैं।

बृहस्पतिवार को जल संस्थान ने सात टैंकर और ट्रक से पानी बांटा। बारिश में लोग भीगते हुए खाली बर्तनों के साथ लाइन में लगे। तब जाकर उन्हें 40 से 50 लीटर पानी नसीब हो सका।
विज्ञापन


बारिश के बाद नलों में आने लगा दूषित पानी
अल्मोड़ा। नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए कोसी नदी में पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद कोसी नदी में मलबा आ गया है जो पेयजल योजना से लोगों के घरों में पहुंच रहा है। ऐसे में नगर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे 50 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। संवाद

जल संस्थान प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से लोगों को पानी उपलब्ध करा रहा है। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। -अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें