फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट शहीद दिवस राजकीय मेला घोषित होगा: धामी

विज्ञापन
सल्ट शहीद दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते भाजपाई। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सल्ट के क्रांतिकारियों ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में उत्तराखंड का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित किया है। सल्ट क्रांति स्वाधीनता आंदोलन का एक अविस्मरणीय अध्याय रहा है। यहां शहीदों की याद में पांच सितंबर को होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

धामी ने सोमवार को सल्ट (खुमाड़) पहुंच कर सल्ट क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। जीआईसी खुमाड़ में आयोजित शहीद दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते हुए खुमाड़ के क्रांतिकारी खीमानंद, उनके सगे भाई गंगाराम सहित बहादुर सिंह और चूड़ामणि ने अपनी शहादत देकर क्षेत्र के साथ अपना नाम अमर कर दिया। उन्होंने दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में खासकर सल्ट क्रांति में उत्तराखंड के शिक्षकों की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने तहसील परिसर खुमाड़ (सल्ट) में भव्य शहीद स्मारक बनाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद चूड़ामणि राजकीय इंटर कालेज कालेज खुमाड़ मैदान में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने समेत क्षेत्र के विकास की तमाम घोषणाएं कीं।
समान नागरिक संहिता पर ड्राफ्ट के आधार पर होगा फैसला
मौलेखाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार के संकल्प के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। समिति की तीन बैठकें भी हो चुकी हैं जल्द ही ड्राफ्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए 1064 एप लांच किया गया है जिसके अंतर्गत सरकार ने दो करोड़ के रिवाल्विंग फंड का भी प्रावधान किया है। ट्रैप मनी का भुगतान 15 दिन में करने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर फोकस कर रही है ताकि आम जनता तक सरकारी सुविधाएं पहुंचें।
विज्ञापन

खुमाड़ में शहीद स्मारक को भव्य रूप दिया जाएगा : सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने सल्ट के विकास के लिए लगाई घोषणाओं की झड़ी
प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के काम भी गिनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट (खुमाड़) में शहीद स्थल पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सल्ट क्षेत्र के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने खुमाड़ (सल्ट) के शहीद स्मारक को भव्य रूप देनेे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद चूड़ामणि राजकीय इंटर कालेज कालेज खुमाड़ मैदान में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ भौना देवी मंदिर के संपर्क मार्ग के अवशेष भाग का नव निर्माण करने, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औनेड़ी तराड का नव भवन निर्माण करने, राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट में सिविल ट्रेड की स्वीकृति प्रदान करने, राजकीय आदर्श विद्यालय देवायल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटाचामी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैकणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेसड़ी का नव भवन निर्माण करने, अल्प विकसित पर्यटक स्थल मल्ला गड़कोट, थल्माड और खटलगांव का सौंदर्यीकरण करने, सल्ट के अति दुर्गम क्षेत्र भीताकोटखाल, मरचूला और तराड़ में एएनएम सेंटर की स्वीकृति प्रदान करने, राजकीय इंटर कालेज नेलवालपाली का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद अंबा दत्त के नाम करने, तल्ला मानिला मंदिर में विशेष अतिथि गृह का निर्माण करने, देघाट-चिंतोली मोटर मार्ग का नाम बदलकर सेनानी शहीद हरिकृष्ण हीरामणि मोटर मार्ग करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलिंडर मुफ्त उपलब्ध करवा रही है। सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों, मिनी आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड में अब वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र पति- पत्नी दोनों को लाभ देने का प्रावधान किया गया है। राज्य में 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचों की निशुल्क सुविधा प्रदान की है। ग्राम प्रधानों का मासिक मानदेय बढ़ाकर तीन हजार कर दिया है। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की है। सीमांत तहसीलों के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू की गई है। ग्रामीण स्तर पर ओपन जिम के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय की भावना के अनुरूप विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का ब्रॉडगेज सर्वे शुरू कर दिया गया है।
डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेललाइन के सर्वे पर भारत सरकार ने सहमति दी है। चारधाम ऑलवेदर सड़क परियोजना के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ की सड़क कनेक्टविटी में सुधार हुआ है। चारधाम सर्किट में सभी मंदिरों, गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन पर कार्य कर रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिए पर्वत माला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी शुरू कर दिया गया है।
सांसद अजय टम्टा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सल्ट क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय स्वीकृति दे रहे हैं। विधायक महेश जीना ने सल्ट क्रांति में शहीद हुए क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सल्ट विधानसभा के विकास के लिए समर्पण के साथ कार्यरत हूं। वहां पर रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सल्ट विक्रम बिष्ट, डीएम वंदना, एसएसपी प्रदीप कुमार राय, एडीएम सीएस मर्तोलिया, एसडीएम गौरव पांडे, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भंडारी, हंसा नेगी, हरि राम, सुजीत चौधरी आदि थे।
भू कानून पर जल्द लेेंगे निर्णय : पुष्कर
मौलेखाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीडीओ भर्ती की जांच एसटीएफ कर रही है। उन्होंने कहा मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं जांच में आने वाले प्रत्येक आरोपी को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। आगे ऐसी घटना ना हो इसके लिए कठोर नीति बनाई जाएगी। जांच में बड़े से बड़े व्यक्ति का नाम आने पर भी उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने भू कानून पर गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही भू कानून पर निर्णय लेने की बात कही।

सल्ट (खुमाड़)में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें