फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पोखरी जेठुना में सल्ट महोत्सव की धूम

Sun, 04 Jun 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कल्ट महोत्सव में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को स्मृति चिन्ह भें
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। अभव्या फाउंडेशन की ओर से सल्ट के पोखरी जेठुना गांव में सल्ट महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेश के विकास कार्यों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

महोत्सव में सांस्कृतिक कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। आयोजकों ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पूर्व राज्यपाल ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताया। सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में किए कार्य की सराहना की। कहा कि भाजपा सरकार में गांव-गांव तक लोगों को सड़क सुविधा का लाभ दिया है। कोश्यारी ने सांस्कृतिक टीम को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
जनप्रतिनिधियों ने पहाड़ी क्षेत्रों में लोनिवि के अतिक्रमण हटाने के नाम पर घरों और रोजगार के साधनों को हटाने की कार्रवाई को बंद कर, पर्वतीय सड़क के मानकों में बदलाव की मांग की। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष जीवन सिंह रावत, पूर्व सीओ रेवाधर मठपाल, सुरेश चंद्र, पुष्कर सिंह बिष्ट, डॉ. यशपाल सिंह रावत, नारायण सिंह रावत, घनानंद शर्मा, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें