रैमजे इंटर कॉलेज में दो दिनी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई ट्रेडिशनल प्रतियोग
अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कॉलेज में दो दिनी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई ट्रेडिशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान सब जूनियर बालिका वर्ग में तनिष्का अग्रवाल, सब जूनियर बालक वर्ग में सर्वेल मोरेश्वर, जूनियर बालिका वर्ग में अविशी अवी, जूनियर बालिका वर्ग में तनमय हेमराज, सीनियर बालिका वर्ग में मनीषा बिष्ट, सीनियर बालक वर्ग में आदित्य सागर, मास्टर वर्ग महिला नीलम किरोला, प्रेरणा बिष्ट, सरोज खन्ना, मास्टर वर्ग में पुरुष राकेश कंडवाल, कमल कुमार बिष्ट जीते।
योगनिलियम संस्थान की ओर से रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बाल विकास अधिकारी पीतांबर प्रसाद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के दस जिलों के सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गीता मेहरा, संस्थान के निदेशक डॉ. प्रेम प्रकाश पांडे, रूप सिंह बिष्ट, जसोद सिंह, विमला शाही, कपिल शास्त्री, भास्कर ओली, दिव्या जोशी, दीपिका गोस्वामी आदि मौजूद रहे।