फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सर्द हवाओं का सितम बढ़ने से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पर रही है। ऐसे में सुबह और शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड बढ़ने से जिला का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों की खरीददारी को बाजार पहुंच रहे है। इससे गर्म कपड़ों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है।
विज्ञापन

व्यापारियों को इस सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। व्यापारी मोहन सिंह ने कहा कि इस बार सर्दी कुछ पहले की शुरू हो गई है। सुबह से ही लोग जैकेट, स्वेटर, शॉल और टोपियों की अच्छी बिक्री हो रही है। व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने से दुकान में गर्म कपड़े खरीदने लोगों की भीड़ जुट रही है। वर्तमान में हर दिन पांच हजार से अधिक की बिक्री हो रही है। ग्राहकों की मांग के मुताबिक स्टाॅक मंगाया जा रहा है। ताकि ग्राहकों को उनकी पसंद के कपड़े मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें