फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिला वेतन

Sun, 17 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा विस्तार नहीं मिलने से बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संविदा शिक्षकों में आक्रोश पनपने लगा है। शिक्षकों का कहना है कि अक्तूबर से अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है और अब सेवा विस्तार नहीं दिए जाने की सूचना है। जिस कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बताया गया है कि 31 दिसंबर को संविदा शिक्षकों ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि 15 जनवरी को 23 संविदा कर्मचारियों का कार्यकाल खत्म हो रहा है अलबत्ता या तो उनको सेवा विस्तार दिया जाए और या फिर नियमित कर दिया जाए। क्योंकि वह लोग पिछले पांच सालों से मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

संस्था के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि संविदा शिक्षकों का कार्यकाल 15 जनवरी 2016 तक ही था, वेतन को लेकर संविदा कर्मचारियों को छोटी सी औपचारिकता पूरी करनी है। इधर शिक्षकों का कहना है कि पूर्व में भी वह लोग वेतन के लिए शपथ पत्र देते थे, लेकिन इस बार औपचारिकताएं जटिल की गई हैं।
विज्ञापन


 संविदा शिक्षकों का कार्यकाल खत्म होने के बाद संस्थान में पठन-पाठन की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दूसरी फैकल्टी से अध्ययन कार्य जारी रहेगा। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शीघ्र ही विज्ञप्ति भी जारी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें