फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सखी बाजार शुरू, ग्रामीण महिलाओं को मिला उपज बेचने का स्थान

Tue, 03 Nov 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत अल्मोड़ा)। रोडवेज स्टेशन के समीप नवनिर्मित सखी बाजार का शुभारंभ एसडीएम दीक्षिता जोशी, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा और विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल की पत्नी हिमानी नैनवाल ने संयुक्त रूप से किया। बाजार शुरू होने से आसपास के गांवों की महिलाओं को अपनी कृषि उपज और सब्जियां बेचने के लिए एक निश्चित स्थान मिल गया है।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम दीक्षिता जोशी ने महिलाओं से आपसी समन्वय के साथ व्यापार करने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने इसे ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। हिमानी नैनवाल ने कहा कि विधायक के प्रयासों से महिलाओं की सुविधा के लिए सखी बाजार तैयार कराया गया है। वहां दीवान सिंह मेहरा, ललित मेहरा, दर्शन मेहरा, उमेश पंत, रामेश्वर गोयल, खजान पांडे, पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, तनुजा शाह, भावना पालीवाल, राजू बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनोद भार्गव आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें